Thursday, 22 August 2019

PM Narendra Modi leaves for a trip to three countries, know the full schedule

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों में द्विपक्षीय वार्ता के लिए गुरुवार को रवाना हो गए. पीएम नरेंद्र मोदी पहले फ्रांस फिर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और अंत में बहरीन जाएंगे. इसके बाद पीएम मोदी जी7 समिट के लिए वापस फ्रांस लौटेंगे. 


धानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों में द्विपक्षीय वार्ता के लिए गुरुवार को रवाना हो गए. पीएम नरेंद्र मोदी पहले फ्रांस फिर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और अंत में बहरीन जाएंगे. इसके बाद पीएम मोदी जी7 समिट के लिए वापस फ्रांस लौटेंगे. अपनी यात्रा से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस यात्रा से भारत के तीन देशों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. पीएम नरेंद्र मोदी 22 से 26 अगस्त तक विदेशी दौरों पर रहेंगे. अपनी यात्रा शुरू होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी यह विजिट दोनों देशों के बीच के मजबूत रिश्ते को बयां करती है. 

22 से 23 अगस्त तक पीएम मोदी फ्रांस में द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे, जिनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप भी शामिल होंगे. पीएम नरेंद्र मोदी भारतीय लोगों से भी रू-बरू होंगे और 1950 और 1960 में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों की याद में मेमोरियल भी समर्पित करेंगे. 25 से 26 अगस्त तक पीएम मोदी G7 मीटिंग का भी हिस्सा बनेंगे. 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच अच्छे द्विपक्षीय संबंध हैं. मुझे यकीन है कि इस दौरे से दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे जो शांति और प्रगति स्थापित करेंगे. वहीं पीएम मोदी 23 से 24 अगस्त के बीच पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) यूएई जाएंगे. यहां वह अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे. 

UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है और चौथा सबसे बड़ा कच्चे तेल का निर्यातक है. पीएम मोदी ने कहा कि इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंध बेहतर होंगे. आखिर में पीएम मोदी 24 से 25 अगस्त के बीच बहरीन दौरे पर होंगे. पीएम मोदी बहरीन के राजा शेख हमद बिन ईसा, अल खलीफा और अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे.

No comments:

Post a Comment