प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त फ्रांस में हैं और वहां पर जारी G-7 समिट में बतौर अतिथि हिस्सा लेने पहुंचे हैं. इस समिट से इतर हर किसी की जिस मुलाकात पर नजर है वो है नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली बैठक. दूसरी तरफ भारत ने एंटीगा टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज को 318 रनों से मात दी और इतिहास रच दिया. वहीं ISRO Chandrayaan-2 को 28 अगस्त को चांद की तीसरी कक्षा में डालेगा. जानिए आज सुबह की 5 बड़ी खबरें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त फ्रांस में हैं और वहां पर जारी G-7 समिट में बतौर अतिथि हिस्सा लेने पहुंचे हैं. इस समिट से इतर हर किसी की जिस मुलाकात पर नजर है वो है नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली बैठक. दूसरी तरफ भारत ने एंटीगा टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज को 318 रनों से मात दी और इतिहास रच दिया. वहीं ISRO Chandrayaan-2 को 28 अगस्त को चांद की तीसरी कक्षा में डालेगा. जानिए आज सुबह की 5 बड़ी खबरें.
कश्मीर पर कई बार रुख बदल चुके हैं ट्रंप, G-7 में आज मोदी से मुलाकात, क्या होगी बात?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त फ्रांस में हैं और वहां पर जारी G-7 समिट में बतौर अतिथि हिस्सा लेने पहुंचे हैं. इस समिट से इतर हर किसी की जिस मुलाकात पर नज़र है वो है नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली बैठक. दरअसल, बीते दिनों भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर पर जो फैसला लिया और उसके बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप या अमेरिकी प्रशासन की ओर से जो बयानबाजी हुई उस बीच ये मुलाकात काफी मायने रखती है.
G-7 में मोदी की धाक, शिंजो-ट्रूडो समेत तमाम विश्व नेताओं के साथ दिखी गर्मजोशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 समिट के लिए इस वक्त फ्रांस में हैं. तीन देशों के दौरे पर निकले प्रधानमंत्री का ये अंतिम पड़ाव है, सोमवार को होने वाली इन मुलाकातों के बीच प्रधानमंत्री का शेड्यूल काफी टाइट है. रविवार शाम प्रधानमंत्री वहां पर पहुंचे तो कई देशों के प्रमुखों ने उनका जोरदार स्वागत किया. जिस ग्रुप का भारत पक्का मेंबर नहीं है, उसके प्रमुख का इस तरह गर्मजोशी से स्वागत देखने लायक था.
वेस्टइंडीज को मात देकर कोहली बने 'द बेस्ट', धोनी की बराबरी, गांगुली छूटे पीछे
भारत ने एंटीगा टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज को 318 रनों से मात दी और इतिहास रच दिया. रनों के लिहाज से टीम इंडिया की विदेशी धरती पर यह सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले विदेशी धरती पर भारत को 304 रनों से सबसे बड़ी जीत मिली थी, जब उसने 2017 में गॉल में श्रीलंका को मात दी थी. सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 419 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, लेकिन कैरेबियाई टीम 100 रनों पर ढेर हो गई.
अगले 48 घंटे Chandrayaan-2 के लिए अहम, दुनियाभर में मौजूद ISRO के 19 सेंटर्स रख रहे हैं नजर
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 21 अगस्त को Chandrayaan-2 को चांद की दूसरी कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करा दिया था. आज से दो दिन बाद यानी 28 अगस्त को चंद्रयान-2 को इसे चांद की तीसरी कक्षा में डाला जाएगा. चंद्रयान-2 को चांद की तीसरी कक्षा में सुबह 5.30 से 6.30 के बीच डाला जाएगा. इसके बाद चंद्रयान-2 चांद के चारों तरफ 178 किमी की एपोजी और 1411 किमी की पेरीजी में चक्कर लगाएगा. लेकिन, क्या आपको पता है कि चांद के चारों तरफ चक्कर लगा रहे चंद्रयान-2 पर इसरो वैज्ञानिक नजर कैसे रखते हैं.
कपिल शर्मा शो पर प्रभास ने बताया 'साहो' का मतलब
अपकमिंग फिल्म साहो के लीड एक्टर प्रभास श्रद्धा कपूर के साथ अपनी फिल्म का प्रमोशन करने द कपिल शर्मा शो के सेट पर पहुंचे. ये एपिसोड सोनी टीवी पर रविवार रात प्रसारित किया गया. कपिल शर्मा ने प्रभास और श्रद्धा कपूर के साथ जमकर मस्ती की और उनसे तमाम दिलचस्प सवाल भी पूछे. इन्हीं सवालों के क्रम में कपिल ने प्रभास ने उनकी आने वाली फिल्म साहो के नाम का मतलब भी पूछा.






No comments:
Post a Comment